सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा एवं डॉ. यतेंद्र सिंह ने DEIC का किया निरीक्षण, 4D पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

0
IMG-20260721-WA0012_copy_717x538_1

अमीषा भट्ट

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज शर्मा एवं जिला चिकित्सालय देहरादून के पीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध सभी अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया गया तथा कार्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।इस दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत 4D—Defects at Birth (जन्मजात दोष), Deficiencies (पोषण की कमी), Diseases (बीमारियां) और Developmental Delays (विकासात्मक देरी)—पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय DEIC के सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित मिले।

डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि DEIC, भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत संचालित एक महत्वपूर्ण सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का उपचार इस योजना के तहत चल रहा है, उनके उपचार व्यय का अनुमान (Estimate) तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आवश्यक स्वीकृति एवं आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!