अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया गोविंद सिंह कुंजवाल का जन्मदिन

0

अल्मोड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

congress

अल्मोड़ा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

जागेश्वर और धौलादेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय गरुड़ाबांज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गोविंद सिंह कुंजवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके राजनीतिक जीवन और क्षेत्र के विकास में किए गए योगदान को याद किया।

वहीं जैंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एड़ी मंदिर ज्वारनेड़ी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मिष्ठान वितरण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कुंजवाल के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।

लमगड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से भी चायखान वन विश्राम गृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रमों के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी एकजुटता दिखाई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे।

इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!