रक्षाबंधन पर धामी सरकार का महिलाओं को तोहफा, हनी पाठक ने कहा—नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

0
Screenshot_20260822_180827_WhatsApp_copy_970x538

अमीषा भट्ट

सरकार के इस फैसले से प्रदेश की बहनों और महिलाओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।सरकार के इस संवेदनशील और जनहित के निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा हमारी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर समर्पित भाव से काम कर रही है।

रक्षाबंधन पर धामी सरकार का महिलाओं को तोहफा, हनी पाठक ने कहा—नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकारअमीषा भट्टदेहरादून।स्लग- रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा।​एंकर– रक्षाबंधन का पावन पर्व खुशियों और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, और इस खास मौके पर उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है।​सरकार के आदेशानुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश भर की महिलाओं को 2 दिनों तक सरकारी बसों (उत्तराखंड परिवहन निगम) में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।

चाहे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली लखपति दीदी योजना हो, सरकारी नौकरियों में दिया गया 33 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण हो, या फिर स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल हो धामी सरकार का हर निर्णय प्रदेश की नारी शक्ति के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। इसी तरह से निश्चित तौर पर, त्यौहारों के अवसर पर ऐसी सुविधाएं बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ यह संदेश भी देती हैं कि प्रदेश सरकार उनके हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed