डीएम मनीष कुमार ने कैबिनेट बैठक की तैयारियों का लिया जायजा, 2 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश

0
IMG-20261001-WA0039_copy_1024x464

अमीषा भट्ट

चंपावत 01 अक्टूबर 2026, सूवि।

*आगामी 4 तारीख को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों एवं कुशल मार्गदर्शन में जनपद चंपावत में पहली बार 4 तारीख को प्रस्तावित राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में माननीय वरिष्ठ मंत्रीगण एवं शासन के शीर्षतम अधिकारियों की सहभागिता प्रस्तावित है। 

प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा शेष बचे हुए कार्यों को कल यानी 2 तारीख तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त मुख्य आयोजन स्थल, रूट प्लान तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी गहन समीक्षा की गई। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा तैयारियों की वृहद रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं ताकि कैबिनेट बैठक का सफल और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, नीतू डांगर, तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed