एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

0
IMG-20260912-WA0050_copy_717x538

अमीषा भट्ट

मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा सामग्री की गोपनीयता तथा निर्धारित समय-सारिणी का विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा संचालन से संबंधित सभी अधिकारी निर्धारित समय से पूर्व अपने तैनाती स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने, प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर निगरानी रखने तथा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा।

बैठक में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!