एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार वारंटी विशाल जॉलीग्रांट से गिरफ्तार
अमीषा भट्ट
🚨 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई हुई और तेज।*
*फरार वारंटियों के खिलाफ जारी है कार्रवाई। दो वर्ष से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को मुनि की रेती पुलिस ने जॉलीग्रांट क्षेत्र से किया गिरफ्तार*
*माननीय न्यायालय से जारी NBW एवं धारा 83 के कुर्की वारंट की तामील करते हुए की गई गिरफ्तारी*
🔸 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना मुनि की रेती पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट (JM) नरेंद्रनगर से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) एवं धारा 83 के अंतर्गत जारी कुर्की वारंट की तामील करते हुए करीब दो वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त विशाल को जॉलीग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*मामले का विवरण*
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त विशाल पुत्र यशपाल, निवासी कालूबगड़, रानी पोखरी, जनपद देहरादून के विरुद्ध माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्रनगर में Criminal Case No. 869/2025, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग विचाराधीन है।
🔸 अभियुक्त लंबे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था तथा गिरफ्तारी एवं न्यायालयीन कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से अपने घर से दूर रह रहा था। अभियुक्त के लगातार न्यायालय में उपस्थित न होने एवं फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध NBW तथा धारा 83 के अंतर्गत कुर्की वारंट जारी किए गए थे।
*लगातार तलाश के बाद मिली सफलता*
🔹 वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी तथा उसके संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्र की जा रही थी।
🔸 इसी क्रम में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त जॉलीग्रांट क्षेत्र में हिमालयन ढाबे के पास रह रहा है। सूचना की पुष्टि एवं आवश्यक कार्रवाई के उपरांत थाना मुनि की रेती पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
🔹 पुलिस टीम ने मौके से अभियुक्त विशाल पुत्र यशपाल को गिरफ्तार कर लिया। नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए वारंटी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
🔸 टिहरी पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील एवं लंबे समय से फरार चल रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।
