एसएसपी श्वेता चौबे ने चंबा सर्किल के 4 थानों का लिया आदेश कक्ष, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

0
IMG-20260902-WA0078_copy_1024x473

अमीषा भट्ट

*_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल ने लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर चंबा सर्किल के 4 थानों का लिया आदेश कक्ष_*

*_आदेश कक्ष में उपस्थित अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन की जांचों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने, जमानती/गैर जमानती वारंटो की समयबद्ध तामील करने के दिए गए निर्देश।_*

श्रीमती श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा चंबा सर्किल के चार थानों (कोतवाली चंबा, कोतवाली कैंपटी, थाना छाम, थाना थत्यूड) में लंबित विवेचनाओं, पार्ट पेंडिंग प्रकरणों, पुनर्विवेचनाओं, राजस्व संबंधी मामलों, लंबित अहकामात, शिकायती प्रार्थना पत्रों, सीएम हेल्पलाइन की जांचों का समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने एवं जमानती/गैर जमानती वारंटो की समयबद्ध तामील करने को लेकर आदेश कक्ष आयोजित किया गया।

इस दौरान प्रत्येक प्रकरण की प्रगति, लंबित रहने के कारण तथा उसके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।

बैठक में संबंधित क्षेत्राधिकारी द्वारा लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई तथा विवेचकों को प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि लंबित विवेचनाओं एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही विवेचनाओं की गुणवत्ता, साक्ष्यों के संकलन एवं पीड़ित/शिकायतकर्ता की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

टिहरी पुलिस द्वारा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा के माध्यम से जवाबदेही एवं कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

उक्त बैठक में श्री दीपक सिंह अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्री महेश लखेड़ा क्षेत्राधिकारी चंबा, श्री प्रवींद्र सिंह रावत वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, चारों थानों के थाना प्रभारी एवं विवेचक गण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed