मेजर जनरल एमपीएस गिल की मौजूदगी में ‘हरेला गो ग्रीन इकोविज़न सीज़न-3’ का आगाज, 700 से अधिक पौधे लगाए गए

0
IMG-20260810-WA0018_copy_807x538

अमीषा भट्ट

700 से अधिक पौधों के रोपण के साथ शुरू हुआ ‘हरेला गो ग्रीन इकोविज़न सीज़न-3’

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 93.5 रेड एफएम ने ‘हरेला गो ग्रीन इकोविज़न सीज़न-3’ की शुरुआत इको टास्क फोर्स उत्तराखंड, प्रादेशिक सेना के सहयोग से आयोजित पौधरोपण अभियान के साथ की। कल आयोजित इस अभियान में रेड एफएम की टीम, विद्यार्थियों और सेना के अधिकारियों ने मिलकर 700 से अधिक पौधे लगाए।

मेजर जनरल एमपीएस गिल, वी.एस.एम जीओसी उत्तराखंड सब एरिया, ब्रिगेडियर राम सिंह थापा, उप जीओसी तथा कर्नल प्रतुल थपलियाल, कमांडिंग ऑफिसर इको टास्क फोर्स उत्तराखंड सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने पौधरोपण में भाग लिया। जिस भूमि का उपयोग पहले कूड़ा डालने के लिए किया जाता था, उसे अब इको टास्क फोर्स और रेड एफएम की संयुक्त पहल से एक लघु वन के रूप में विकसित किया जाएगा।

पौधरोपण अभियान के साथ ही 11 और 12 अगस्त को आयोजित होने वाले दो दिवसीय हरेला गो ग्रीन पर्यावरण सम्मेलन एवं प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। सम्मेलन में यूकोस्ट के निदेशक दुर्गेश पंत, कर्नल प्रतुल थपलियाल, इको ग्रुप के संस्थापक आशीष गर्ग, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन जियोलॉजी की वरिष्ठ वैज्ञानिक स्वप्नमिता वैदेश्वरन और श्री नित्यानंद स्वामी जान बेवा साँझ के संस्थापक विनायक स्वामी सहित विशेषज्ञ पर्यावरण, सतत विकास और हरित भविष्य पर संवाद करेंगे। यहाँ रेड एफएम की समस्त टीम भी उपस्थित रहेगी।

बता दे कि बी.एस. नेगी विद्यालय, एमपीपीएस, एचआईडीटी और ओएनजीसी परिसर के 200 से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे और पर्यावरण आधारित अपनी परियोजनाएं प्रदर्शित करेंगे। विद्यार्थियों को पौधे भी वितरित किए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश कार्यक्रम से निकलकर उनके घरों और समुदाय तक पहुंचे।

इस अभियान में शीर्ष सहयोगी यूकोस्ट, आधार सहयोगी एमडीडीए, सहयोगी नगर निगम, पंचायती राज, पीएनबी बैंक, यूटी़ीडीबी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं यूपीसीएल, पौधरोपण सहयोगी गढ़वाल ग्रीनर्स तथा जागरूकता सहयोगी श्री नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति हैं।

93.5 रेड एफएम का संदेश स्पष्ट है कि पर्यावरण के लिए बदलाव की शुरुआत एक पौधे से हो सकती है, लेकिन उसे हरित भविष्य में बदलने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed