बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर के पास कार और टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

0
image45

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर क्षेत्र में बदरीनाथ धाम से लौट रही एक कार और सामने से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

मिली जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ से वापस लौट रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर से जा भिड़ी। टक्कर होते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर आवाजाही सुचारू कराई गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान कई वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। लोगों ने यात्रियों और चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!