सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

0
image164

देहरादून, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा डालनवाला मंडल द्वारा शिव पंचायती मंदिर, दर्शनलाल चौक में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने भाग लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के संकल्प की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की।

दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने जनहित की अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भारत लगातार प्रगति करता रहे और विकसित भारत का संकल्प शीघ्र साकार हो।

कार्यक्रम में डालनवाला मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा, राज्यमंत्री मधु भट्ट, गीता खन्ना, गुरप्रीत छाबड़ा, अनुराधा ढौंडियाल, जगमोहन कन्नौजिया सहित कई गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!