नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू, सीएम धामी ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ
अमीषा भट्ट
मुख्यमंत्री ने कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला के 50 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्र नगर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
नवरात्र के अवसर पर नरेंद्रनगर में स्कूली बच्चों की शानदार मार्च पास और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां के साथ नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला के 50 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्र नगर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
