शारदीय नवरात्रः मंदिरों में उमड़ी भीड़, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

0
Screenshot_2026-10-11-18-43-57-96_9917c490a6e042b6281de550e45a1525~2_copy_959x538

अमीषा भट्ट

शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। मंदिरों से लेकर घरों में भी घटस्थाना के साथ देवी की आराधना शुरू हो गई है।

मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए लगी रहेगी। वहीं, घटस्थापना के साथ शुरू हुए नवरात्र के मौके पर मंदिरों में सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। वहीं, नवरात्र के लिए माता रानी के मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया है। घरों और मंदिरों में माता के दरबार सज गए।

सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed