पिथौरागढ़ जनसुनवाई: डीएम आशीष भटगांई ने सुनीं 37 समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में सड़क, जलापूर्ति, राशन कार्ड और रोजगार सृजन से जुड़ी 37 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए।
