ऋषिकेश के बाद अब भानियावाला में खुला अलंकार ज्वैलर्स का दूसरा शोरूम, पहाड़ी ज्वैलरी बनी मुख्य आकर्षण
ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक का विश्वास जीतने के बाद अलंकार ज्वैलर्स ने अब भानियावाला (जौलीग्रांट चौक के पास) में अपने दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना रहे। इस दौरान सिनमिट कम्युनिकेशन की 30 मॉडल्स ने पारंपरिक और आधुनिक ज्वैलरी पहनकर आकर्षक कैट-वॉक प्रस्तुत की। शोरूम के ओनर सावन वर्मा ने बताया कि यहां गढ़वाली, कुमाऊंनी पारंपरिक आभूषणों और हल्के वजन की आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है, साथ ही ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर मेकिंग चार्ज मात्र 9 प्रतिशत रखा गया है।
