उत्तराखंड में तीन दिन बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

0
image20

देहरादून। उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 जून से 7 जून 2026 तक राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग देहरादून के अनुसार, इस अवधि में राज्य के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल सहित कई जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों के साथ-साथ हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है। साथ ही बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!