केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर जोर

0
image83

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं और मानसून सीजन को लेकर आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, परिवहन, सफाई, शटल सेवा और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। साथ ही एक लाख से अधिक यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

आयुक्त ने यात्रा मार्ग पर शौचालयों की सफाई, पानी की उपलब्धता, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और साइनेज जरूरी हैं, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भी चर्चा हुई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अफवाहों पर तत्काल तथ्यात्मक जानकारी जारी की जाए और जरूरी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!