रुद्रप्रयाग पुलिस की सख्ती, हूटर और काली फिल्म लगे वाहन पर कार्रवाई
केदारनाथ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक वाहन से अवैध हूटर हटवाया और काली फिल्म उतरवाई।

बताया गया कि वाहन चालक ने खुद को मध्य प्रदेश के एक मंत्री का रिश्तेदार बताकर प्रभाव दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बिना दबाव में आए नियमानुसार चालानी कार्रवाई की।
इसी अभियान में एक बुलेट मोटरसाइकिल पर लगे मोडिफाइड साइलेंसर को लेकर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहनों में अवैध हूटर, काली फिल्म, फ्लैशर लाइट या मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें।

पुलिस ने साफ कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
