श्रीमती श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में छाम पुलिस की पहल
अमीषा भट्ट
छाम पुलिस की पाठशाला” में विद्यार्थियों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली
थाना परिसर का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं ने जाना पुलिस के कार्य, अभिलेख एवं विभिन्न सेवाओं का संचालन
🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के आदेश के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून एवं पुलिस सेवाओं के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
🔸 इसी क्रम में दिनांक 01 सितंबर 2026 को थाना छाम पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज छाम एवं सरस्वती विद्या मंदिर छाम के छात्र-छात्राओं को थाना परिसर में आमंत्रित कर “छाम पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🔹 कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस के कर्तव्यों, कार्यप्रणाली, थाना स्तर पर की जाने वाली विभिन्न कार्यवाहियों तथा थाने में संधारित किए जाने वाले अभिलेखों एवं रजिस्टरों की जानकारी दी गई।
🔸 इसके उपरांत छात्र-छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए विभिन्न शाखाओं एवं पुलिस व्यवस्थाओं से रूबरू कराया गया। विद्यार्थियों ने पुलिस कार्यप्रणाली एवं कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर उत्सुकतापूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका थाना प्रभारी द्वारा सरल भाषा में उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
🔸 कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करने, पुलिस की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देने तथा पुलिस एवं छात्र-छात्राओं के मध्य बेहतर संवाद एवं विश्वास स्थापित करना रहा।
👉🏻टिहरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में युवाओं एवं आमजन को जागरूक करने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
