एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, नवीन भवन की प्रस्तावित भूमि का भी लिया जायजा
अमीषा भट्ट
जनपद टिहरी गढ़वालदिनांक: 05 अगस्त, 2026*एसएसपी श्वेता चौबे ने किया थाना छाम का आकस्मिक निरीक्षण, नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का किया निरीक्षण, आवश्यक पैरवी के दिए निर्देश**चौकी कांडीखाल, कमांद एवं मटियाली का लिया जायजा, पुलिस कर्मियों से किया संवाद
‘गौरा टीम’ का आभार जताने थाने पहुंचीं बालिकाएं, बोलीं— “पुलिस दीदी के स्कूल आने से बढ़ा हमारा हौसला”**स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से किया संवाद, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आज थाना छाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्य, भोजनालय, साफ-सफाई, ड्यूटी व्यवस्थाओं एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं थाना कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान *एसएसपी ने थाना छाम के नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि संबंधी आवश्यक औपचारिकताओं एवं पत्राचार की प्रभावी पैरवी करते हुए भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए*, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर पुलिस सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें तथा पुलिस बल को आधुनिक आधारभूत संरचना प्राप्त हो सके।एसएसपी ने पुलिस चौकी कांडीखाल, कमांद एवं मटियाली का भी आकस्मिक निरीक्षण किया।
उन्होंने चौकियों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई एवं ड्यूटी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एसएसपी ने *थाना पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक/सम्मेलन लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, जनसुनवाई एवं कांवड़ यात्रा ड्यूटी की समीक्षा की।* उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार पुलिस की प्राथमिक कार्यशैली हो।एसएसपी ने *कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण* कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा यातायात व्यवस्था हर समय सुचारु बनी रहे।
‘गौरा टीम’ द्वारा विद्यालयों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान व बालिकाओं से किए जा रहे संवाद से प्रेरित होकर *कई बालिकाएं थाना पहुंचीं और एसएसपी व महिला पुलिसकर्मियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। बालिकाओं ने कहा कि “पुलिस दीदी के स्कूल आने से हमारा हौसला बढ़ा है।* अब हमें अपनी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव की बेहतर जानकारी मिली है।
इस अवसर पर एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें अध्ययन सामग्री, पुस्तकें एवं चॉकलेट वितरित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने *स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से भी संवाद कर* उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।निरीक्षण के अंत में एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने कहा कि जनपद टिहरी पुलिस कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन के साथ-साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जनविश्वास और सामुदायिक पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य कर रही है।
