एसएसपी श्वेता चौबे का अपराध गोष्ठी में कड़ा रुख—सत्यापन में लापरवाही व चोरी पर लगाम न लगाने वाले थाना प्रभारियों की लगाई क्लास
अमीषा भट्ट
नशा तस्करी व साइबर अपराध पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश
जनपद में सराहनीय कार्य एवं कांवड़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए 57 पुलिस कार्मिक सम्मानित
आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल में श्रीमती श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के प्रारंभ में एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी कार्य संबंधी एवं व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔶 अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा
गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, शिकायतों, अभियोगों के निस्तारण तथा विभिन्न पुलिस अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान *सत्यापन अभियान में अपेक्षित प्रगति न होने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पाने वाले थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग एवं अपराध रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद में सराहनीय एवं कांवड़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस कार्मिकों की सराहना
एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में सराहनीय, उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले तथा कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 57 पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र/मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों को समय-समय पर प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल बढ़ता है तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्टता के लिए प्रेरणा मिलती है।
एसएसपी ने सभी सम्मानित कार्मिकों को भविष्य में भी इसी प्रकार ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए कड़े दिशा-निर्देश
आगामी त्योहारों एवं विभिन्न आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में दिए गए प्रमुख निर्देश:-
🔹 सत्यापन अभियान: थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं अन्य संवेदनशील श्रेणियों का प्रभावी एवं निरंतर सत्यापन अभियान चलाने तथा सत्यापन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
🔹 चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश: चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील स्थानों की पहचान, रात्रि गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने तथा पूर्व में घटित चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
🔹 नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन एवं तस्करी पर NDPS Act के तहत लगातार एवं कठोर कार्रवाई करने तथा नशे के नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
🔹 साइबर अपराध: साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों को शीघ्र राहत तथा प्रभावी विवेचना एवं तकनीकी सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 ड्रंकन ड्राइव एवं यातायात नियम: शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
🔹 पुलिस मुख्यालय के अभियानों में प्रभावी कार्रवाई: पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के अंतर्गत जनपद में अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं अभियानों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
🔹 ऑनलाइन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल, सीनियर सिटीजन पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 लंबित विवेचनाओं का निस्तारण: लंबित विवेचनाओं, जांचों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
🔹 न्यायालयीय आदेशिकाओं की शत-प्रतिशत तामील: न्यायालयों से निर्गत आदेशिकाओं की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने तथा वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
🔹 जनता के साथ बेहतर समन्वय: आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस कार्मिकों को दिया कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा का संदेश
गोष्ठी के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में जनता का विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने आचरण एवं कार्यशैली से इस विश्वास को और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ आमजन एवं पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
उपस्थित अधिकारीगण
मासिक अपराध गोष्ठी में श्री दीपक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल, श्री चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी टिहरी, श्री सुरेन्द्र सिंह भंडारी, क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, श्री महेश चंद्र लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी चंबा सहित जनपद मुख्यालय के अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
