एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस की कार्रवाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत धारा 138 NI Act के दो वारंटी गिरफ्तार

0
IMG-20261018-WA0119_copy_402x538

अमीषा भट्ट
दिनांक: 18 अक्टूबर 2026

*_ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई, धारा 138 NI Act के दो वारंटी गिरफ्तार_*

*_थाना थत्यूड़ एवं कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से की गिरफ्तारी_*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों एवं न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु टिहरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ एवं कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा धारा 138 NI Act से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

*1.थाना थत्यूड़ पुलिस की कार्रवाई*

थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय टिहरी गढ़वाल से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW), फौजदारी वाद संख्या 490/2026, धारा 138 NI Act में वांछित वारंटी सतपाल सिंह बेलवाल (42 वर्ष) पुत्र श्री मुसुद्दी सिंह बेलवाल, निवासी ग्राम डांडा की बेली, पोस्ट भवान, तहसील धनोल्टी, थाना थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।

👨🏻‍✈️*2. कोतवाली नई टिहरी पुलिस की कार्रवाई*

🔸कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा फौजदारी वाद संख्या 929/2024, धारा 138 NI Act में वांछित वारंटी अनिल कुमार (48 वर्ष) पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी ग्राम रविग्राम, थाना जोशीमठ, जनपद चमोली को दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

दोनों गिरफ्तार वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमें*

*थाना थत्यूड़ पुलिस टीम-*

1.उ0नि0 अजय कृष्ण
2.हे0का0 77 ना0पु0 मुकेश सिलोड़ी

*कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम*

1.वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन डिमरी
2.हे0का0 153 ना0पु0 आशीष सैनी

टिहरी पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed