ऋषिकेश में शराब पीने से रोकने पर फायरिंग, दो ग्रामीण घायल
ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में जंगल में शराब पी रहे युवकों को रोकने पर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद एक युवक ने अवैध तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में शराब पी रहे तीन युवकों को रोकने की कोशिश की थी। इसी दौरान विवाद बढ़ा और फायरिंग हो गई। एक ग्रामीण के हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे को गोली छूकर निकल गई।
दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
