एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में टिहरी पुलिस की सराहनीय पहल, खोया-पाया केन्द्र ने 3 बिछड़े श्रद्धालुओं को अपनों से मिलाया

0
IMG-20260810-WA0023_copy_243x538_1

अमीषा भट्ट

पुलिस कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल
दिनांक: 10 अगस्त 2026

*टिहरी पुलिस की खोया-पाया टीम लगातार कर रही सराहनीय कार्यवाही*

*खोया-पाया केन्द्र जानकी सेतु ने 03 बिछड़े लोगों को उनके अपनों से मिलाया*

कांवड़ मेला-2026 के दौरान टिहरी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में खोया-पाया केन्द्र जानकी सेतु द्वारा अलग-अलग मामलों में बिछड़े 03 लोगों को सकुशल उनके परिजनों एवं साथियों से मिलाया गया।

*पहला मामला*

कांवड़ यात्रा के दौरान हरदोई, उत्तर प्रदेश निवासी करीब 50 वर्षीय व्यक्ति अपने साथी से बिछड़ गए थे। उन्हें खोया-पाया केन्द्र जानकी सेतु पर लाया गया।

केन्द्र पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उनके साथी से संपर्क किया गया तथा उन्हें केन्द्र पर बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं नियमानुसार कार्यवाही के उपरांत बिछड़े व्यक्ति को सकुशल उनके साथी के सुपुर्द किया गया।

*दूसरा मामला*

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निवासी 18 वर्षीय युवती एवं 13 वर्षीय किशोर नीलकंठ से वापस आते समय लक्ष्मण झूला क्षेत्र में अपने मामा से बिछड़ गए थे। दोनों सहायता के लिए खोया-पाया केन्द्र जानकी सेतु पहुंचे।

पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल अथक प्रयास करते हुए परिजनों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके मामा से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया। उन्हें खोया-पाया केन्द्र पर बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत दोनों को सकुशल उनके मामा के सुपुर्द किया गया।

*टिहरी पुलिस की पहल*

कांवड़ मेला-2026 के दौरान खोया-पाया केन्द्र जानकी सेतु श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सहायता केन्द्र के रूप में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा बिछड़े श्रद्धालुओं की पहचान कर उनके परिजनों एवं साथियों से संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से अपनों से मिलाने के लिए त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की जा रही है।

टिहरी पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं सुविधा के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed