देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अभिनव थापर ने गोविंदगढ़ में किया जनसंपर्क

0
bsguttarakhand18

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर और पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल के नेतृत्व में देहरादून की कैंट विधानसभा के गोविंदगढ़ बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्रियों रेखा आर्या, गणेश जोशी और धन सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया है। अभिनव थापर ने सरकार पर जवाबदेही तय करने की बात कही, जबकि चरणजीत कौशल ने जानकारी दी कि पार्टी 26 नवंबर 2026 को इन हस्ताक्षरों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed