रुद्रपुर: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की मंडी परिषद की बैठक; किसानों के लिए सहायता राशि व छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी, मंडी शुल्क घटाकर 1.5% किया
उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड (मंडी परिषद) की समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी और मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू की उपस्थिति में किसान हित में कई बड़े फैसले लिए गए।

इनमें दुर्घटना सहायता राशि को 2.50 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये, फसल क्षति सहायता को अधिकतम 30 हजार रुपये और कृषि छात्रों की छात्रवृत्ति को 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय शामिल है। इसके साथ ही एमएसपी पर खरीदे जाने वाले गेहूं व धान पर मंडी शुल्क घटाकर 1.5 प्रतिशत किया गया है, तथा सभी मंडियों में हाईटेक शौचालय बनाने और 20 दिसंबर को रुद्रपुर में किसान सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
