मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासकीय आवास परिसर में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासकीय आवास परिसर में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है।
परिसर में इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया, जिसका अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया।
इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स (मधुमक्खी बक्से) की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता देते हुए विशेष सब्सिडी देने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस और हरेला पर्व जैसे विशेष अवसरों पर “थ्री-बी” (Bee, Biodiversity, Balance) आधारित पौधारोपण अभियान चलाया जाए।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की पहलें न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगी, बल्कि मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन को भी स्थायी रूप से बढ़ावा देंगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

