हरीश धामी पर भाजपा का हमला, जोलजीवी मेले में हंगामे और अभद्र व्यवहार को बताया शर्मनाक
अमीषा भट्ट
जोलजीवी मेले में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा की ओर से जारी बयान में हरीश धामी पर माइक फेंकने, कुर्सियां तोड़ने, गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं।
भाजपा ने इस घटनाक्रम को शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे अपने विधायक के कथित अभद्र व्यवहार का समर्थन कर रहे हैं। बयान में कहा गया कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में मर्यादा और संयम बनाए रखना चाहिए।
