सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’ पढ़ने पहुंचे कांग्रेस नेता, राजनीतिक विचारों से परे साहित्य और विचारों को समझने की अपील

0
IMG-20261111-WA0215_copy_715x538

अमीषा भट्ट

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने देहरादून के एश्ले हॉल चौक स्थित बुक स्टोर पहुंचकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’ खरीदी।

इस अवसर पर श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि किसी भी पुस्तक को राजनीतिक विचारधारा के चश्मे से देखने के बजाय खुले मन से पढ़ना चाहिए। किताबें व्यक्ति के अनुभवों, विचारों और जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर देती हैं। सोनिया गांधी की आत्मकथा भी उनके जीवन, संघर्ष और सार्वजनिक अनुभवों को करीब से जानने का अवसर प्रदान करती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी का सार्वजनिक जीवन, त्याग और संघर्ष भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनकी आत्मकथा के माध्यम से पाठकों को उनके व्यक्तिगत अनुभवों और राजनीतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। साहित्य और विचारों को किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के बिना पढ़ना और समझना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुस्तकों का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि समाज में विचार, संवाद और समझ को भी बढ़ावा देना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed