डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में नगर कीर्तन शोभायात्रा में की शिरकत, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

0
IMG-20261122-WA0028_copy_717x538

अमीषा भट्ट


ऋषिकेश : 22 नवंबर 2026

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल नगर में आयोजित भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने संगत के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

नगर कीर्तन शोभायात्रा पांच प्यारों की अगुवाई में पूरे शहर में निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ प्रतिभाग किया। पूरे नगर में भक्ति, सेवा और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का संदेश गूंजता रहा।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और मानव कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

डॉ. अग्रवाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed