एडीजी वी. मुरुगेशन ने प्रशिक्षु आरक्षियों को किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक, NDPS एक्ट के प्रावधानों की दी जानकारी

0
IMG-20261113-WA0009_copy_359x538

अमीषा भट्ट

दिनांकः 13.11.2026

दिनांक 13.11.2026 को पुलिस लाइन, देहरादून में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड श्री वी. मुरुगेशन द्वारा प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभाव, अवैध नशा कारोबार एवं उसकी रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा नशे के सेवन एवं अवैध कारोबार से समाज और राष्ट्र पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी देते हुए युवाओं, परिवारों एवं सामाजिक व्यवस्था पर इसके नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया गया। साथ ही प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के विरुद्ध जागरूक एवं सक्रिय रहते हुए समाज में नशा उन्मूलन के लिए प्रभावी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को NDPS Act (स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम) के महत्वपूर्ण प्रावधानों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध की जाने वाली वैधानिक कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान DySP परवेज अली, STF/ANTF द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के अवैध कारोबार की जमीनी हकीकत, मादक पदार्थों की तस्करी के विभिन्न तरीकों तथा नशा तस्करों के विरुद्ध STF/ANTF द्वारा की जाने वाली प्रभावी कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

**कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से निम्न बिन्दुओं पर जोर दिया गया—**

पुलिसकर्मियों को नशे के अवैध कारोबार की पहचान, तस्करी के तौर-तरीकों एवं नशा तस्करों के नेटवर्क के संबंध में सतर्क एवं सजग रहने की आवश्यकता बताई गई।

नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षु आरक्षियों को NDPS Act के प्रावधानों एवं वैधानिक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त कर भविष्य में नशे के विरुद्ध प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि *नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई के साथ-साथ समाज में जन-जागरूकता एवं जनसहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस और आमजन के सामूहिक प्रयासों से ही नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।*

अंत में प्रशिक्षु आरक्षियों को भविष्य में पुलिस सेवा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से करते हुए नशे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड एवं नशामुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड श्री वी. मुरुगेशन, पुलिस अधीक्षक देहात देहरादून, जया बलूनी, पुलिस उपाधीक्षक, एएनटीएफ./एसटीएफ. परवेज अली, क्षेत्राधिकारी मसूरी जगदीश पंत एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed