मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाएं मातृशक्ति और समाज के हर वर्ग के सम्मान एवं सशक्तीकरण का प्रतीक: रुचि भट्ट
अमीषा भट्ट
उत्तराखंड के 27वें राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और भोजनमाताओं के मानदेय में 1 दिसम्बर 2026 से वृद्धि की घोषणा अत्यंत सराहनीय एवं स्वागतयोग्य है।
ये महिलाएं प्रदेश की सामाजिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं और उनके योगदान का सम्मान करना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
मेरे pravaas के दौरान पूरे प्रदेश की महिलाओं ने जब इस तरह की मांगे रखी तो हमने भी भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी से ये निवेदन किया था उन्होंने ये घोषणा करके जता दिया है कि वो महिलाओं की आशाओं का ध्यान एक बड़े भाई की तरह रखते हैं
इसके अलावा लखपति दीदी एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई अन्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने और कारोबार बढ़ाने के लिए दो किश्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
साथ ही छोटे किसानों एवं बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने का निर्णय भी जनहित के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। यह केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि मातृशक्ति के परिश्रम को पहचान देने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में ठोस कदम हैं। मैं मुख्यमंत्री का प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से आभार व्यक्त करती हूं कि ऐसी जनकल्याणकारी पहल विकसित उत्तराखंड के संकल्प को और मजबूत करेंगी।
