एसएसपी देहरादून ने सड़क पर उतरकर चलाया जागरूकता अभियान, डबल हेलमेट पहनने वालों को फूल देकर किया सम्मानित; अब पीछे बैठी सवारी के हेलमेट न पहनने पर कटेगा चालान

0
IMG-20261120-WA0024_copy_807x538

अमीषा भट्ट


*दिनाँक – 20/11/2026*

*जागरूकता अभियान*

*अब पीछे बैठे तो भी सुरक्षा के लिये हेलमेट है जरूरी, एसएसपी देहरादून ने खुद सड़क पर उतरकर आमजन को समझाए नियम*

*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान*

*दुपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी (पीलियन राइडर) को हेलमेट की अनिवार्यता के संबंध में जानकारी देकर किया जागरूक*

*हेलमेट न पहनने वाले पीलियन राइडर्स को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट की उपयोगिता की जानकारी देते हुए हेलमेट किये वितरित*

*पीलियन राइडर के साथ स्वंय भी हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का किया उत्साहवर्धन, फूल देकर किया सम्मानित*

*दो पहिया वाहनों में पीलियन राइडर्स द्वारा हेलमेट न पहनने पर अब वाहन चालकों के विरुद्ध होगी चालानी कार्यवाही*


आज दिनांक 20/11/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के नेतृत्व में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा दुपहिया वाहनों पर पीलियन राइडर द्वारा हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के सम्बंध में जानकारी देने हेतु पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं मुख्य चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान दुपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के द्वारा डबल हेलमेट प्रयोग न करने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट के उपयोगिता के सम्बंध में जागरूक कर उन्हें अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया व हेलमेट न पहनने वाले पीलियन राइडरों को हेलमेट वितरित किये गये। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा दुपहिया वाहनों पर डबल हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों व पीलियन राइडर्स को फूल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके इस जागरूक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए अन्य वाहन चालकों को उससे सीख लेने के लिये प्रोत्साहित किया गया ।

अभियान के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। दून पुलिस का उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, ओवरस्पीडिंग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।

दो पहिया वाहनों में पीलियन राइडर्स द्वारा हेलमेट न पहनने पर अब वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जायेगी।

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक, यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed